श्रावस्ती, अप्रैल 7 -- सोहनलाल मिश्र /श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावास्ती जिले में देर रात एक ही बाइक से जा रहे चार लोगों को कार ने टक्कर मार दी। इससे चारो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना मल्हीपुर के सेमरहनिया निवासी सुखराम पुत्र बाबादीन, बृजेश कुमार पुत्र धरखन, संगम पुरवा निवासी संजय यादव पुत्र सुरेश यादव और सेमरहनिया निवासी मोलहे पुत्र रामचंद्र सोमवार को मजदूरी करने भिनगा आये थे। देर रात को चारो लोग एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बहराइच भिनगा फोरलेन पर सिसवा गांव के पास बाइक मोड़ रहे थे।इसी बीच पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.