कार ने भैंस को मारी टक्कर, चार जख्मी
बगहा, जून 25 -- मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के धनहा-बांसी मुख्य पथ पर बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे दौनाहा चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद एक भैंस को टक्कर मार दी। हादसे में भैंस घायल हो गई। जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार शिक्षक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से बांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान दौनाहा चौक के समीप नवकटोला दौनाहा निवासी बाबुनंद चौहान की भैंस अचानक सामने आ गई। जिसससे भैंस से वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घायल भैंस सड़क किनारे गिर गई। वहीं चारों शिक्षक सुरक्षित बताए जा रहे है। उन्हें हल्की चोटे आयी है। यह भी पढ़ें- हाईवा की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षिका बाल-बाल बचीपुलिस जांच जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.