बरेली, मार्च 15 -- शाही। शनिवार शाम धनेटा शीशगढ़ मार्ग पर कार चालक ने चाचा राकेश के साथ पैदल जा रहे जय वर्मा (7)पुत्र शिशुपाल को पीछे से रौद दिया। कार की टक्कर से जय गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है घायल की हालत चिंताजनक है। जय अपने चाचा चाचा राकेश के साथ आनंदपुर से अक्सौरा मौसी के घर पैदल जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...