हाथरस, अक्टूबर 2 -- हाथरस। जिला एटा के जलेसर निवासी भूरा पुत्र करीम शुक्रवार को बिचपुरी जा रहा था। रास्ते में बिचपुरी के निकट कार उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार भूरा घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...