बांदा, अप्रैल 22 -- नरैनी/बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के पास खजुराहो हाईवे पर रात दस बजे बाइक सवार दो दोस्तों तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक कार में फंसकर 100 मीटर तक घसीटते चले गए, इससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को सीएचसी ले गई। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे। सीमावर्ती छतरपुर जिले के गौहानी गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश पुत्र छोटे गांव के ही 35 वर्षीय दोस्त मुलायम पुत्र जालंधर प्रजापति के साथ बाइक पर नरैनी के बरकोला कला गांव में रिश्ते के चाचा के यहां शादी कार्यक्रम के बाद रात में दस बजे दोनों गौहानी लौट रहे थे...