बुलंदशहर, मार्च 8 -- सलेमपुर थाना क्षेत्र में चित्सौन भट्टा के पास मोटरसाइकिल सवार बिल्लू चौधरी व पत्नी ममता देवी को सामने से आ रही अर्टिगा कार ने बुधवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए चिरचिटा उर्फ चिट्टा के जे.पी. अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बिल्लू चौधरी को मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि मृतक बिल्लू चौधरी के पुत्र लवी चौधरी निवासी 136/9 देवीपुरा प्रथम, कोतवाली नगर बुलन्दशहर ने अर्टिगा कार संचालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...