इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- बकेवर। आगरा से होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बाइक सहित कार उलझाकर उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार को रोकने के प्रयास में एक सिपाही भी चोटिल हो गया। औरैया के जैतापुर निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह बाइक से सोमवार को अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे जैसे ही आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय मिठ्ठे गांव के पास पहुंचा। पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, टक्कर के बाद बाइक सवार युवक कार में फंस गया और चालक उसे सरायमिठ्ठे से लेकर करीब डेढ़ सौ मीटर से ज्यादा भरथना ओवरब्रिज के पास तक घसीटता हुआ ले गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे युवक व पत्नी की सड़क हादसे में मौत घटना ...