गंगापार, फरवरी 10 -- मऊआइमा/कल्याणपुर। हरिसेनगंज में फोरलेन पर अर्टिगा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एस आर एन ले जाया गया जहां उपचार के दौरान देर शाम एक की मौत हो गई। जबकि साथी का उपचार चल रहा है। चालक कार सहित फरार हो गया है। थरवई थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलगंज के बंकट निवासी मानसिंह 38 पुत्र रामचन्द्र अपने साथी हरिशंकर 40 के साथ मंगलवार शाम प्रतापगढ़ से गांव इस्माइलगंज बनकट जा रहे थे। जैसे बाइक मऊआइमा के हरिसेनगंज फोरलेन पर पहुंची प्रयागराज की ओर से आ रही अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए एसआरएन ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मानसिंह 38 वर्ष की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि साथी हरिशंकर का ...