चतरा, मार्च 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के मुरैनवा टोल टैक्स बैरियर के गुरुवार की देर शाम तेज गति से आ रहे कार ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं गोद मे बैठा उनके बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा हंटरगंज के हिरिंग गांव के विजय भारती का 3 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है। वहीं घायलों में मृतक बच्चे का पिता विजय भारती और मां रीना देवी शामिल है। विजय भारती अपनी पत्नी रीना देवी और बच्चा आर्यन कुमार के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल भुइयांडीह से वापस अपने घर हीरिंग गांव लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक कार ने मुरैनवा टोल टैक्स बैरियर के समीप सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो ...