सोनभद्र, दिसम्बर 5 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप शुक्रवार को बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर निवासी 32 वर्षीय गणेश विश्वकर्मा पुत्र रामवृक्ष तथा 30 वर्षीय फिरोज निवासी कैलिकापुर, बलरामपुर छत्तीसगढ़ एक ही बाइक पर सवार होकर अनपरा के चतरी स्थित कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। म्योरपुर के खैराही गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी वहां से गुजर रहे ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को साम...