झांसी, मार्च 11 -- ललितपुर में गांव गदियाना के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों कुचल दिया। हादसे में घायल एक युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि उसका भांजा समेत दो लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ललितपर के गांव बानपुर थाना क्षेत्र के गांच कचरौंदा कला निवासी बबलू (18) बेटा रामदास घर में परिजनों संग खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। बीती देर शाम वह गांव के ही अपने दोस्त पुष्पेंद्र (18) के साथ गांव बार फसल कटाई के लिए मशीन की बात करने गया था। रास्ते में लौटते वक्त भांजा रवींद्र मिल गया। तीनों लोग वापस घर आ रहे थे। जैसे ही बबलू बाइक लेकर गांव गदियाना के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं तीनों लोग गिरकर कार की चप...