गिरडीह, मई 4 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी बाजार स्थित सामुदायिकता स्वास्थ्य केंद्र के सामने रविवार को तेज रफ्तार में जा रही बलेनो कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार तिसरी के खिजुरी गांव के निवासी रामचन्द्र तुरी और मिंटू साव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सम्बन्ध में बताया गया कि मिंटू साव और रामचन्द्र तुरी सिलेंडर में गैस भरवाकर बाइक से खिजुरी स्थित घर लौट रहे थे। तभी गावां की ओर जा रही जेएच 10 सीजे 9431 नंबर की बलेनो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घायल व्यक्तियों की स्थिति जिसके कारण मिंटू साव और रामचन्द्र तुरी बाइक सहित बीच सड़क पर गिर गए। इस घटना में बाइक सवार रामचन्द्र तुरी और मिंटू साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिंटू साव के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है और एक हाथ टूट गया है। जबकि रामचन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.