गिरडीह, मार्च 14 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पटना चौक पर शुक्रवार को अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घटना में एक युवक का पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार, बादीडीह निवासी 19 वर्षीय सूरज कुमार (पिता मुन्नी यादव) और 19 वर्षीय अंकित कुमार (पिता अशोक प्रसाद यादव) बाइक से गावां बाजार आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक सूरज कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अंकित कुमार को भी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गावां सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.