गाजीपुर, जून 24 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सायर गांव निवासी 22 वर्षीय राम अवध चौधरी पुत्र राम प्रवेश चौधरी अपने रिश्तेदार पवन चौधरी पुत्र अमरनाथ चौधरी निवासी रसड़ा, जनपद बलिया के साथ मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन कर मोटरसाइकिल से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। शाम के समय जैसे ही वे भदौरा बस स्टैंड स्थित सिनेमा हॉल के पास पहुंचे, गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ...