संभल, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव घोंसली अनुरुद्ध निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम, बैरपुर महराजी गांव में आढ़त का काम करते थे। सोमवार को वह बैरपुर महराजी से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह मेरठ-बदायूं हाईवे पर बैरपुर स्टैंड के पास पहुंचे, तभी बदायूं की ओर से गुन्नौर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी...