कार ने बाइक को रौंदा, दंपति समेत मासूम बेटा घायल
अलीगढ़, अगस्त 24 -- अकराबाद। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दंपति समेत मासूम बेटा घायल हो गया। घायलों को हाईवे की एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव सुमेरपुर कचौरा निवासी सत्यप्रकाश पुत्र श्रीपाल सिंह नोएडा के सूरजपुर में नौकरी करते हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे दक्ष के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। अकराबाद टोल पार करते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक गिरते ही तीनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर टोल एंबुलेंस ने तीनों घायलों को पास के सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.