अयोध्या, जून 6 -- मिल्कीपुर संवाददाता। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक, दो महिलाएं और साढ़े तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । मिल्कीपुर क्षेत्र के पूरे डीली गिरधर गांव निवासी रवि प्रकाश चौहान (28) पुत्र स्वर्गीय गंगाराम अपनी पत्नी सिया राजी चौहान और साढ़े तीन वर्षीय बेटी लाडो के साथ हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के मलेथू खुर्द गांव स्थित ससुराल गए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी बड़ी साली आशा चौहान (30) निवासी कंदई कला, थाना खंडासा को बस में बैठाने के लिए बाइक से सेवरा मोड़ की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे अयोध्या-रायबरेली ह...