पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव रम्पुरिया महोफ निवासी चिरनजीत मजुमदार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उनके पिता सुनील कृष्ण मजुमदार 14 मई 2026 को पीलीभीत से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। कुकरा चौराहे पर टनकपुर रोड की ओर से तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...