नोएडा, मई 1 -- सेक्टर-88 में कार ने कंपनी के बाहर फुटपाथ पर बैठकर भोजन कर रहे दो दोस्तों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके पिता ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला अलीगढ़ के रामपुर शाहपुर गांव निवासी जाबिर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोनू और उसका दोस्त परवेज निवासी जिला एटा फेज-2के सेक्टर-88 की कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों 21 अप्रैल की सुबह कंपनी में ड्यूटी करने गए थे। वे दोपहर में करीब 1.30 बजे सेक्टर-88 के सी ब्लॉक में फुटपाथ पर बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्रेजा कार ने दोनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक टक्कर मारने के बाद दोनों को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मोनू...