नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-1 के गेट के सामने कार चालक ने पैदल जा रहे प्रोफेसर को कुचल दिया। हादसे में प्रोफेसर की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर जीटा-1 स्थित ऐसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी में राजेंद्र भट्ट परिवार के साथ रहते थे। राजेंद्र भट्ट नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। पुलिस के मुताबिक वह 28 फरवरी को सेक्टर बीटा-1 के गेट नंबर-1 के समीप से पैदल निकलकर जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने प्रोफेसर को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अब इस मामले में प्रोफेसर राजेंद्र भट्ट के साले अनिल कुमार धर ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.