श्रावस्ती, मई 26 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार व पुलिस वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि पुलिस की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ सोमवार रात जोनल चेकिंग पर निकले थे। देर रात करीब 12:30 बजे उनकी सरकारी गाड़ी हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, मल्हीपुर थाना प्रभारी घायल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफर...