फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। लालगेट फब्बारे के पास बुधवार की दोपहर बाद डयूटी पर तैनात ट्रैफिक दीवान दिनेश यादव को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवान उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों ने दीवान को दुकान में बैठाया। टीएसआई सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। वाहन को कब्जे में लेकर आईटीआई चौकी में भिजवा दिया गया है। जो चालक पकड़ा गया है उसका मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...