कार ने पंक्चर की दुकान में मारी ठोकर, दुकानदार की मौत
बस्ती, मार्च 28 -- कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पंक्चर बनाने वाली दुकान में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ग्राम खैरी ओझा, थाना हर्रैया क्षेत्र में हुआ। यहां एक ढाबे के सामने स्थित पंक्चर बनाने वाली गुमटी में बिहार के भागलपुर जनपद के कमलचट गांव निवासी मंजीत यादव पुत्र कविलास यादव सो रहा था। तभी गोरखपुर से अयोध्या जा रही तेज रफ्तार कार नियंत्रण खो बैठी और सीधे गुमटी में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पास खड़ी बाइक को कार काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में मंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.