रायबरेली, जून 2 -- जगतपुर,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे बेकाबू कार ने एक-एक करके तीन बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बाइक सवार एक युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम बस्तेपुर मोहल्ले के रहने वाले जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त 65 वर्षीय बुजुर्ग विचित्र कुमार मंगलवार को किसी काम से बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार ने बाइक सवार को कुचला इसी बीच ह...