गिरडीह, मई 21 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत निमाडीह पंचायत के कोलडीहा के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि टोटो के परखच्चे उड़ गए, जबकि तेज रफ्तार एक्सयूवी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार अरखांगो पंचायत के ढाकोशारण गांव निवासी राहुल यादव (24 वर्ष), पिता अशोक यादव सवारी छोड़कर बरियारडीह से घोड़थम्भा लौट रहा था। इसी दौरान कोलडीहा के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक एक्सयूवी कार ने उसके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हाइवा ने टोटो-बाइक को रौंदा, टोटो चालक की मौत, दो घायल टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था ...