फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- नवाबगंज। चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार असंतुलित होकर परचून के खोखे में जाकर टकरा गयी। इस घटना में खोखे पर बैठे दुकानदार और उसका पुत्र बाल बाल बच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोग दूर जा गिरे। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। कार चालक मौके से खिसक लिया। पुलिस जांच को पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...