सीतापुर, जून 24 -- रेउसा , संवाददाता। रेउसा इलाके में तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। ऑटो चालक समेत सात लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। कार लेखपाल की बताई जा रही है।हथिना निवासी ऑटो चालक राजेश कुमार बुधवार को सवारी लेकर जा रहे थे। वह रेउसा-बिसवां मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे में ऑटो चालक राजेश कुमार व सवारी भवानीपुर निवासी सुर्ज लाल, राजापुर कला निवासी रामचंद्र, कोडरी निवासी अर्जुन, भिठना फर्र निवासी महाराजा देवी, जमौली निवासी अमोलक व रतनगंज निवासी मुनेसर चोटिल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ईको की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल सूचना पर पहुंची रेउसा पुलिस ने घायलों को सामुदाय...