गिरडीह, मार्च 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पथ पर घुठिया हाई स्कूल के पास एक कार ने ऑटो को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। इस घटना में ऑटो चालक रंजीत मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उसे देवीपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक देवघर जिला मोहनपुर थाना के बांक गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि ऑटो और कार दोनों देवघर से बेंगाबाद की ओर एक ही दिशा में जा रही थी। घुठिया हाई स्कूल के पास रोड ब्रेकर पार करने के लिए ऑटो के परिचालन की गति कम होते ही पीछे से कार ने ठोकर मार दी। कार के ठोकर से ऑटो पलट गई। चालक के ऑटो के नीचे दब जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चालक को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटना स...