जौनपुर, अप्रैल 3 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चुंगी चौराहे के निकट कार की टक्कर से एक ई रिक्शा पलट गया। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र इटहरा गांव निवासी 50 वर्षीय समर बहादुर, पत्नी 45 वर्षीय सुशीला, 23 वर्षीय बहू अंजलि के साथ ई रिक्शा से नगर स्थित एक हॉस्पिटल में दवा लेने आए थे। दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे। चुंगी चौराहे के निकट प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। रिक्शा पलटते ही चीख पुकार मच गई। सभी को गंभीर चोटें आईं। वहीं बगल से गुजर रहे बाइक सवार बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव निवासी 25 वर्षीय ऋतिक मोदनवाल भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक...