गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो सवारियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिला चंदौसी के थाना साहबगंज के गांव राम माणो निवासी राजीव कुमार मोदीनगर में सौंदा मार्ग पर परिवार सहित किराए के मकान में रहते थे। राजीव ई-रिक्शा चलाकर परिवार का लालन-पालन करते थे। सोमवार को ई-रिक्शा में सवारी लेकर जा रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर सीकरी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक राजीव कुमार व सवारी महिला हिमांशी चौधरी व उनकी बेटी भाव्या चौधरी घायल हो गए। गंभीर हालत में तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ...