कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, युवती गंभीर घायल
इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। स्टेशन बजरिया क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुराना भरथना निवासी सुनीता पत्नी महेश उर्फ पप्पी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री रिया एडवोकेट आलोक यादव के यहां क्लर्क का काम करती है। 14 मई को दोपहर करीब 2:10 बजे रिया कचहरी से ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। ई-रिक्शा में वंदना समेत अन्य सवारियां भी मौजूद थीं। आरोप है कि तभी तेज गति और लापरवाही से चल रही कार ने बिना हॉर्न दिए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित कई सवारियां घायल हो गईं, जबकि रिया का पैर टूट गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से युवक जख्मी दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इलाज में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.