बरेली, मई 1 -- सेंधा/​आंवला। आंवला-भमोरा मार्ग पर गांव पथरा के पास एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीन अन्य लोग चोटिल हुए हैं।आंवला नगर के मोहल्ला फूटा दरवाजा के इस्तकार खान देवचरा बाजार से बकरे खरीदकर ई-रिक्शा से अपने साथियों के साथ वापस आ रहे थे। रास्ते में पथरा के समीप सामने से आ रही एक कार ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें इस्तकार खान गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ई-रिक्शा में सवार अन्य तीन लोगों और दो बकरों को भी चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा के धक्के से बाइक चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...