देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के औराचौरी के समीप सोमवार की शाम गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर पीछे से लग्जरी कार ने आटो में ठोकर मार दिया। जिससे आटो पलट गया और उसमें सवार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। आटो के परखच्चे उड़ गए। घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर निवासी धर्मेंद्र कनौजिया (35) भागीरथी, अपनी पत्नी साधना (32), साला शशिकपूर निवासी मांगा कोडर थाना रुद्रपुर कोतवाली के साथ आटो से देवरिया आ रहे थे। आटो में विद्या देवी पत्नी रामछबीला चौहान निवासी बरेजी थाना खुखुंदू, उनकी बेटी सुंदरी, सत्यम पांडेय पुत्र संतोष पांडेय निवासी बरारी भी सवार थे। अभी यह औराचौरी के समीप पहुंचे थे कि पीछे से ...