झांसी, मार्च 25 -- शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत सनसनीखेज मामला सामने आया है। रानी महल के पास कार मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे चले। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने इसका वीडियो वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐस किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रानी महल इलाके से कार निकाली जा रही थी। तभी बातचीत बढ़ गई। देखते ही देखते लात-घूसे चलने लगे। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। पीड़ित ने शिकायत की है। कोतवाली पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.