बरेली, जून 14 -- गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में थाना बारादरी में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें पूर्व पार्षद समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली रिपोर्ट जगतपुर निवासी पूर्व पार्षद रूपेंद्र पटेल ने मोहल्ले के ही ब्रह्मानंद, विष्णु और शिब्बू पर दर्ज कराई है। आरोप है कि 11 जून की रात वह कार से आ रहे थे तो आरोपियों ने गालीगलौज व मारपीट की। उनकी जेब फाड़ दी और सोने की चेन तोड़ दी। आरोपी भाजपा को गाली देते हैं और उनसे चिढ़ते हैं। वहीं, दूसरी ओर से ब्रह्मानंद ने रूपेंद्र पटेल, उसके बेटे सौरभ और भतीजे पर लिखाई है। उनका आरोप है कि 22 मई को रूपेंद्र के लड़के ने उनकी दीवार में टक्कर मार दी थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। इसी रंजिश के चलते 11 मई की शाम आरोपियों ने उनके दरवाजे पर ...