कानपुर, मई 8 -- सचेंडी। कार निकालने के विवाद में तीन युवकों ने साथियों संग मिलकर दो युवकों को पीट दिया। बिधनू के कठेरूआ निवासी आयुष कुरील के मुताबिक, गुरुवार देर रात वह अपने दोस्त अरविंद कश्यप के साथ कार से वह सचेंडी के प्रेमधाम रामपुर खास से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में कार निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राम सिंह का पुरवा निवासी नितेश दीक्षित, नवीन सिंह, पिंसू पंडित ने अपने छह अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी नितेश दीक्षित को पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...