पुणे, जून 29 -- केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन कुछ न कुछ खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में एक नई जानकारी सामने आई है। इसमें सिया और उसके प्रेमी चेतन की एक नई चाल सामने आई है। इसके मुताबिक लोहागढ़ किले पर जाने के लिए चेतन ने कार की जगह स्कूटर चुना था। इसके पीछे चेतन की खास मंशा थी। असल में वह नहीं चाहता था कि लोहागढ़ जाते हुए रास्ते में टोल प्लाजा या सीसीटीवी की नजर में न आए। उसे डर था कि कार से जाते हुए उसे रास्ते में टोल बूथ पर रुकना होगा। ऐसे में वह पकड़ लिया जाएगा। खैर, पकड़ तो चेतन को वैसे भी लिया गया और वह पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन अपनी प्रेमिका के होने वाले पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने किस कदर की चालें चलीं, कितनी साजिशें रचीं, यह भी हैरान करने वाला है। एक-एक डिटेल पर बारीकी से कामपुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस की छानबीन ज...