मथुरा, मई 4 -- गो-तस्करों द्वारा खुले में घूम रहे बेसहारा गोवंश की तस्करी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। बताते चलें कि कोसीकलां के मोहल्ला देवनगर में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन सफेद कार में अज्ञात लोगों के द्वारा खुले में घूमने वाले गोवशों को तस्करी के लिये ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना कालोनी के लोगों द्वारा गोरक्षक टीम को दी गयी। बताते हैं कि टीम के सदस्यों ने गो-तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन गो-तस्कर फरार हो गये। गो-तस्करी करते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो की छानबीन की और मौके पर जाकर सीसी टीवी कैमरों को चेक कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। जांच में सामने आया...