गढ़वा, दिसम्बर 23 -- कांडी। थाना क्षेत्र के कांडी -मझिआंव मुख्य सड़क के संखवा मोड़ के पास कार दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में सवार अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। आसपास उपस्थित लोगों ने बताया कि कार मझिआंव की ओर से आ रही थी। संखवा मोड़ के पास 33 हजार की बिजली पोल में धक्का मार दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति सदर अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी स्थिति गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.