जहानाबाद, अप्रैल 6 -- मेहंदिया, निज संवाददाता कार दुर्घटना में घायल प्रखंड के पहलेजा पंचायत से मुखिया के प्रत्याशी और समाजसेवी सत्यजित कुमार उर्फ मुखिया (उम्र लगभग 35 वर्ष) का सोमवार की मौत हो गयी। उनकी मौत की खबर मिलते ही मेहंदिया में मातम पसर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यजित कुमार तीन दिन पहले अपनी कार से झारखंड के रामगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद वह अपने घर वापस आ गए थे, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दुर्घटना के कारण पेट से संबंधित गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक न...