कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर 17 दिसंबर को हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए राहगीर राजू कुमार सिन्हा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के समय कार सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद सर्विस रोड पर चढ़ गयी। वहां से गुजर रहे बाइक सवार राजनंदन और पैदल चल रहे राजू कुमार सिन्हा को कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 55 वर्षीय राजू सिन्हा को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर उनके तिलैया बस्ती स्थित घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.