बक्सर, मार्च 6 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कार ड्राइवर के साथ मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। नया बाजार अकड़ौरा निवासी रामनरेश राम ने टाउन थाना की पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि बीते गुरुवार की सुबह उनकी बहू कार से स्कूल जा रही थी। रास्ते में जूठन का डब्बा कार से लगकर गिर गया। इसी बात पर नया बाजार वार्ड नंबर चार निवासी राधेश्याम यादव, सुनील यादव, नंदलाल यादव व रामाशंकर यादव ने कार ड्राइवर विमलेश कुमार के साथ मारपीट की। जातिसूचक गालियां दी। फिर सबों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर भी जातिसूचक गालियां दी और परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। इस मामले में उन्होंने चारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...