कन्नौज, मई 8 -- सौरिख थाना क्षेत्र के खडिऩी निवासी महेशचंद्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छह मई को रात करीब 9 बजे उसका छोटा भाई भालचंद्र गुप्ता सामान खरीदने खडिऩी चौराहा पर जा रहे थे। जब वह सीएसबी रोड पर सर्वेंद्र मिश्रा की दुकान के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...