फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गुरुवार को मैनपुरी रोड पर स्थित कंथरी के पास मैनपुरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पार करते हुए दूसरी साइड पर पलट गई। हादसे में कार सवार माता पिता, पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। एक कार मैनपुरी की ओर से शिकोहाबाद के लिए आ रही थी। कार के कंथरी के पास पहुंचते ही संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकरा कर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लाइन पर पहुंचकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपती और मां घायल कार सवार मां बेटे अपने पिता के साथ सीतापुर से राजस्थान के भरतपुर जा रहे थे। जबकि कार को उनका बेटा चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि टायर फटने...