कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त, चार घायल
फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- शनिवार की रात आगरा की तरफ से आने वाली एक कार डिवाइडर से आकर टकरा गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। शनिवार की रात अलीगढ़ क्षेत्र के चार लोग एक कार में सवार होकर आगरा से इटावा की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार नेशनल हाईवे सत्यपाल पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि तभी वहां लगे सीमेंट के अवरोधक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के तत्काल बाद कार के एयरबैग खुल गए। उसके बाद भी सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में इरफान पुत्र अनवर, इमरान पुत्र अनवर निवासी झावर इकलाख अलीगढ़, चांद पुत्र साबू निवासी भो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.