प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- कुंडा, संवाददाता। ड्यूटी जा रहे आरक्षी और निमंत्रण से लौट रहे युवकों की कार अलग-अलग स्थानों पर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज ले जाया गया। दूसरी घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी महरानीदीन यादव का 33 वर्षीय बेटा अतुल कुमार यादव वाराणसी में सिपाही है। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर जाने को अपनी कार से निकला। वह कानपुर-हंडिया-वाराणसी हाईवे पर लालगोपालगंज की ओर से जा रहा था। वहां हाईवे के डिवाइडर से कार अनियंत्रित होकर भिड़ गई जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के मानध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.