रुडकी, मई 25 -- ढंडेरी बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, उदित शर्मा (26) पुत्र हरदेश कुमार शर्मा, निवासी राजा गार्डन कनखल हरिद्वार टैक्सी चलाता है। सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे वह दिल्ली से एक परिवार को लेकर हरिद्वार आ रहा था। यह भी पढ़ें- कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, तीन घायल जैसे ही वह रुड़की-मंगलौर बाईपास स्थित ढंडेरी बाईपास पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा होते ही कार सवार परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाईपा...