रायबरेली, अक्टूबर 6 -- जगतपुर। मंगलवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक अमिताभ भट्टाचार्य (48) पुत्र भूपेंद्र भट्टाचार्य घायल हो गए। वह कोलकाता के रहने वाले हैं और मेरठ से बनारस जा रहे थे। सीएचसी से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। केंद्र प्रभारी डॉक्टर एलपी सोनकर ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...