कार टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत, साथी लखनऊ रेफर
हरदोई, जून 21 -- हरदोई, संवाददाता। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नया बंगला बिरनी गांव निवासी 61 वर्षीय ईश्वरी खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र संतोष ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति बिलग्राम के अस्पताल में भर्ती था। उसे देखने के लिए शनिवार शाम ईश्वरी अपने मित्र 45 वर्षीय उदय पाल के साथ स्कूटी से अस्पताल गए थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने बुझा दिया घर का चिराग, बाइक सवार युवक की मौत देर शाम दोनों अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जलालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.