अमरोहा, मई 18 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर में रविवार रात बिजनौर रोड पर दरगाह शाह विलायत चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने लूना सवार 55 वर्षीय ताला कारोबारी रौशन अहमद को रौंद दिया। हादसे के बाद बेकाबू हुई कार दो टप्पे खाने के बाद सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कोई अन्य राहगीर या वाहन कार की चपेट में नहीं आया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल रौशन अहमद की रविवार दोपहर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए मृतक को सुपुर्दे खाक किया है। पुलिस स्तर पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।मृतक यह भी पढ़ें- हाईवे पार करते समय कार की चपेट में आए बुजुर्ग किसान, मौत रौशन अहमद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी थे। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो...